नवरात्रि में कुलदेवी माता की कृपा से मिलने वाले दिव्य लाभ

जय मां ललितांबा

🌺 नवरात्रि में कुलदेवी माता की कृपा से मिलने वाले दिव्य लाभ 🌺
🙏 जय कुलदेवी माता 🙏

सनातन धर्म में कुलदेवी माता को कुल-परिवार की रक्षक एवं आराध्य देवी माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के पावन दिनों में श्रद्धापूर्वक कुलदेवी माता का पूजन, जप, साधना एवं अनुष्ठान करने से भक्तों को विशेष आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं।
🔱 कुलदेवी माता की कृपा से मिलने वाले 11 लाभ
🌺 कुल-परिवार की रक्षा — परिवार की सुख-शांति और मंगल की प्रार्थना।
🙏 पूर्वजों का आशीर्वाद — अपने कुल की परंपराओं और संस्कारों से जुड़ाव।
🪔 घर में सुख-शांति — परिवार में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता की भावना।
💰 धन-समृद्धि की प्रार्थना — व्यापार, रोजगार और आर्थिक उन्नति के लिए आराधना।
🌸 कार्य में सफलता — जीवन के कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना।
🛡️ नकारात्मकता से मुक्ति की भावना — मन में साहस, विश्वास और सुरक्षा का भाव।
💍 वैवाहिक जीवन में सुख — दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य की कामना।

🧘 मानसिक शांति — जप, ध्यान और भक्ति से मन को स्थिरता मिलना।
🔱 आध्यात्मिक उन्नति — श्रद्धा, भक्ति और साधना में वृद्धि।
🙏 कुल परंपरा का संरक्षण — अपने कुलदेवी-देवता की उपासना और पारिवारिक संस्कारों का निर्वाह।
🔱 नवरात्रि में कुलदेवी माता की साधना क्यों करें?
नवरात्रि शक्ति उपासना का पावन पर्व है। इन दिनों कुलदेवी माता का स्मरण, विधिपूर्वक पूजन, मंत्र-जप, दीपदान एवं कन्या पूजन अपनी पारिवारिक परंपरा और श्रद्धा के अनुसार करना शुभ माना जाता है।
🌺 विशेष संदेश
कुलदेवी माता केवल हमारे कुल की आराध्य ही नहीं, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और संस्कारों का भी प्रतीक हैं। नवरात्रि में अपनी कुलदेवी माता का पूजन अवश्य करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करें।
🙏 जय माता दी!
🔱 जय कुलदेवी माता! 🌺

शारदीय नवरात्रि

अपने निवास पर किस तरह से करें घट (कलश) स्थापना व माता की पूजा करते वक्त ध्यान में देने योग्य बातें।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
11 अक्टूबर और रविवार से शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ हो रहे हैं। नवरात्रि के 9 दिनों तक भक्त मां शक्ति की उपासना करते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां के अलग–अलग रुपों, मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री मां की शक्ति पूजा की जाती है। घटस्थापना नवरात्रि के पहले दिन होती है। नवरात्रि पर कलश स्थापना करते वक्त और 9 दिनों तक कुछ विशेष सावधानियां रखती जाती है तभी पूजा का संपूर्ण फल मिलता है।

  • ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व की दिशा को देवी-देवताओं की दिशा मानी जाती है। इसलिए कलश स्थापना और माता की प्रतिमा इसी दिशा में होनी चाहिए।

नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए।

– कलश, नारियल,मौली 5, 7 या 11 आम के पत्ते, शुद्ध जल और गंगा जल, कलश के नीचे रखने चावल या गेहूं।

  • कलश स्थापना हमेशा शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए और माता की पूजा से पहले भगवान गणेश का पूजन करना चाहिए।
  • नवरात्रि में एक जटाधारी नारियल को लाल कपड़े में बांधकर कलश में रखने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नारियल का मुंह आपकी तरफ होना चाहिए।
  • पूजा से पहले कलश पर स्वस्तिक बनाएं और मौली बांधें। फिर आम के पत्तों के साथ घट या कलश में हल्दी की गांठ, साबुत सुपारी, दुर्वा और पैसे रखें।

नवरात्रि में माता के श्रृंगार के लिए।

– लाल चुनरी, चूड़ी, बिछिया, इत्र, सिंदूर, महावर, बिंद्दी, मेहंदी,काजल, मंगल सूत्र, पायल इस सारी साम्रगी से देवी का श्रृंगार किया जाता है।

  • 9 दिनों तक देवी पूजन में माता को फल, मिठाई और रात में दूध का भोग लगाएं। पूजा के समय दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करें और अखंड दीया जलाएं जो व्रत के पारण तक जलता रहे।
  • नवरात्रि के पूरे होने पर आखिरी दिन माता को हलवा-पूरी का भोग जरूर लगाएं।

देवी पूजन में रखें इन बातों का ध्यान

– देवी पूजा में तुलसी पत्ती न चढ़ाएं, माता की तस्वीर या मूर्ति में शेर दहाड़ता हुआ नहीं होना चाहिए, देवी पर दूर्वा न चढ़ाएं इन के साथ ही नौ दिन तामसिक भोजन न करें।

घट( कलश) स्थापना का शुभ मुहूर्त

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त- 11 अक्टूबर और रविवार प्रातः 08:11 मिनट से सुबह 10.36 मिनट तक, चल व लाभ चौघड़िया और शुक्र, बुध और चंद्र की होरा में।

या देवी सर्व भूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। *। शुभम भवतु ।*

श्राद्धपक्ष में लास्ट के 3दिन तेरस, चौदस,अमावस्या अवश्य करें।

श्राद्धपक्ष में लास्ट के 3दिन तेरस, चौदस,अमावस्या अवश्य करें।
👉8/9/10 अक्टूबर — गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार!!
पितृ पक्ष में गाय के गोबर से बने कंडे (उपले) को जलाकर उस पर गुड़ और गाय के शुद्ध घी की आहुति देना (धूप/हवन करना) अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से इसके कई मुख्य लाभ हैं:-
पितरों की तृप्ति और प्रसन्नता:- शास्त्रों के अनुसार, पितृ पक्ष में जब कंडे के अंगारे पर गुड़ और घी अर्पित किया जाता है, तो उससे निकलने वाला सुगंधित धुआं सूक्ष्म रूप में पितृलोक तक पहुँचता है। इससे पितृदेव प्रसन्न और तृप्त होते हैं।

​पितृ दोष से मुक्ति:- घर में गुड़-घी की धूप देने से कुंडली या घर में व्याप्त पितृ दोष का शमन होता है। इससे पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे रुका हुआ धन और कार्य बनने लगते हैं।

​गृह कलेश और नकारात्मक ऊर्जा का नाश:- अग्नि पर गुड़ और घी चढ़ाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। पारिवारिक कलह दूर होता है और घर-परिवार में सुख, शांति तथा समृद्धि का वास होता है।

​वास्तुदोष और वातावरण शुद्धि:- गुड़ और देशी घी का धुआं वातावरण के सूक्ष्म कीटाणुओं को नष्ट करता है और घर के वास्तु दोषों को कम करता है।

​अर्पण करने की सही विधि (धूप/हवन प्रक्रिया)
​समय: -दोपहर के समय (कुतुप काल – लगभग 11:30 AM से 12:30 PM के बीच) धूप देना सबसे उत्तम माना जाता है।
​सामग्री: कंडा (गाय के गोबर का उपला), थोड़ा सा गुड़ और देशी गाय का घी।

​विधि:-​कंडे को जला लें जब तक कि उसमें लाल अंगारे न बन जाएं। ​अंगारे पर थोड़ा सा गुड़ और घी एक साथ मिलाकर रखें।
​जब धुआं उठने लगे, तब अपने हाथ के अंगूठे और उंगलियों के सहारे जल की कुछ बूंदें अंगारे के चारों ओर घुमाएं (पितरों को जल अर्पित करते समय हाथ का अंगूठा मुख्य माना जाता है)।

मन में पितरों का ध्यान करें और “ॐ पितृदेवताभ्यो नमः”
या अपने कुलदेवता का स्मरण करते हुए उनसे प्रार्थना करें कि वे इस आहुति को स्वीकार करें और अपने आशीर्वाद प्रदान करें।
📲9910057645

दस महाविद्याओं का क्रम:

दस महाविद्याओं का क्रम:

  1. काली – समय, संहार और परिवर्तन की अधिष्ठात्री। महाकाल की शक्ति।
  2. तारा – तारने वाली, ज्ञान और मोक्ष देने वाली।
  3. त्रिपुर सुंदरी/षोडशी – तीनों लोकों की सबसे सुंदर देवी, श्री विद्या की देवी।
  4. भुवनेश्वरी – सम्पूर्ण ब्रह्मांड की स्वामिनी।
  5. छिन्नमस्ता – आत्मबलिदान और कुंडलिनी शक्ति की देवी।
  6. त्रिपुर भैरवी – उग्र साधना और तंत्र की देवी।
  7. धूमावती – विधवा स्वरूप, अभाव और वैराग्य की देवी।
  8. बगलामुखी – स्तम्भन शक्ति, शत्रु नाशिनी।
  9. मातंगी – तांत्रिक सरस्वती, वाक् सिद्धि और कला की देवी।
  10. कमला – तांत्रिक लक्ष्मी, धन-समृद्धि और भोग की देवी।

ग्रह + खराब / नीच राशि = क्या नुकसान होता है

ग्रह + खराब / नीच राशि = क्या नुकसान होता है

लोग बोलते हैं – “ग्रह तो अच्छा है, पर राशि खराब है” – मतलब क्या? सीधा समझो।

ग्रह = आदमी, राशि = घर/कुर्सी।
अच्छा आदमी भी अगर गलत घर में बैठा हो, गंदी कुर्सी पर बैठा हो तो काम नहीं करेगा। सूर्य राजा है, पर तुला राशि में गया – तुला में सूर्य की कुर्सी टूटी – राजा भिखारी जैसा।

नीच राशि क्या
हर ग्रह की एक नीच राशि – जहाँ वो सबसे कमजोर:

  • सूर्य नीच – तुला
  • चंद्र नीच – वृश्चिक
  • मंगल नीच – कर्क
  • बुध नीच – मीन
  • गुरु नीच – मकर
  • शुक्र नीच – कन्या
  • शनि नीच – मेष
  • राहु नीच – कर्क/वृश्चिक (मतांतर) – पर नीच जैसा खराब फल देता है
  • केतु नीच – वृषभ/तुला

जब ग्रह नीच राशि में तो क्या? – बाहर से ग्रह है, अंदर से पावर जीरो – “सपोर्ट सिस्टम फेल” – वही जो नवांश में बताया था।

*9 ग्रह + नीच / खराब राशि = पूरा नुकसान – विस्तार से *
1. सूर्य + तुला / नीच राशि – अहंकार चोट खाए, पिता से मनमुटाव, सरकारी काम अटके

  • सूर्य राजा, पिता, सरकारी नौकरी, रिस्पेक्ट, हड्डी, आत्मविश्वास का कारक
  • तुला में सूर्य – राजा तराजू की दुकान में – “तौल-मोल” करना पड़े – राजा को पसंद नहीं – अहंकार चोट खाता है
  • नुकसान:
    • पिता से मनमुटाव – पिता बीमार, पिता से लड़ाई, पिता का सपोर्ट नहीं – पिता बोले “तू नालायक है”
    • सरकारी काम अटकते हैं – फाइल अटके, सरकारी नौकरी में प्रमोशन रुके, सरकारी अफसर इज्जत नहीं दे
    • लोग रिस्पेक्ट नहीं देते – मीटिंग में बोलो तो कोई सुने नहीं – “तू कौन है?”
    • आत्मविश्वास टूटे – अंदर से डर – “मैं कर पाऊंगा क्या?” – हड्डी/आंख में समस्या, सिर दर्द
    • अहंकार को ठेस – कोई बेइज्जती कर दे तो दिल पर लगे – महीनों न भूले
  • कब ज्यादा खराब? – 1, 7, 10 भाव में तुला सूर्य ज्यादा खराब – लग्न में तो पूरी जिंदगी स्ट्रगल
  • छुपा हुआ प्लस: तुला में सूर्य नीचभंग हो तो – शनि साथ/दृष्टि – आदमी बिजनेस में राजा – बैलेंस से पैसा कमाए – राजा नहीं, बणिया बन कर जीते तो सुखी
  • उपाय: पिता की सेवा – सबसे बड़ा उपाय – रोज सुबह सूर्य को जल, “ॐ घृणि सूर्याय नमः” 108 बार, पिता के पैर छुओ, सरकारी काम में रिश्वत नहीं, अहंकार छोड़ो।

2. चंद्रमा + वृश्चिक / नीच राशि – ओवरथिंकिंग, मूड स्विंग, माँ की सेहत खराब, नींद उड़ी

  • चंद्रमा मन, माँ, मन की शांति, पानी, नींद, इमोशन का कारक
  • वृश्चिक में चंद्रमा – मन गहरे कुएं में – वृश्चिक जहर, बदला, गहरा – मन हमेशा डरे – “कुछ बुरा होगा क्या”
  • नुकसान:
    • ओवरथिंकिंग – एक बात को 100 बार सोचना – रात को 2 बजे तक जागना – “उसने ऐसा क्यों बोला”
    • मूड स्विंग – सुबह खुश, शाम को रोना – कोई समझे नहीं – खुद भी न समझे – इमोशनल टूटना
    • माँ की सेहत खराब – माँ बीमार, माँ से दूरी, माँ से लड़ाई – माँ का प्यार नहीं मिला
    • नींद उड़ जाती है – नींद नहीं, डरावने सपने, पानी से डर, डिप्रेशन टेंडेंसी – मन का डॉक्टर चाहिए
    • पानी/खून में कमी, सर्दी-जुकाम बार-बार, इमोशनल ब्लैकमेल करना/सहना
  • कब ज्यादा खराब? – 4, 7, 8 भाव में वृश्चिक चंद्रमा सबसे खराब – 8 में तो डिप्रेशन पक्का
  • छुपा हुआ प्लस: वृश्चिक चंद्रमा नीचभंग हो तो – मंगल साथ/दृष्टि – आदमी जासूस, डॉक्टर, सर्जन, रिसर्चर – गहरे मन से पैसा – मन का डॉक्टर बने तो करोड़पति
  • उपाय: शिव जी – चंद्रमा का उपाय शिव ही – रोज शिवलिंग पर जल, “ॐ सोमाय नमः” 108 बार, माँ की सेवा, दूध दान, ध्यान, रात को मोबाइल बंद – मन शांत।

3. मंगल + कर्क / नीच राशि – गुस्सा अंदर दबता है, एनर्जी जीरो, भाई-बहन से झगड़ा, प्रॉपर्टी विवाद

  • मंगल एनर्जी, गुस्सा, भाई, खून, जमीन, प्रॉपर्टी, हिम्मत का कारक
  • कर्क में मंगल – आग पानी में – आग बुझी, पानी गरम – न आग जले, न पानी ठंडा – एनर्जी अंदर ही अंदर सड़े
  • नुकसान:
    • गुस्सा अंदर दबता है – बाहर हंसना, अंदर जलना – “बोल नहीं पाया, अब अंदर घुट रहा हूं” – फिर एक दिन फटना – बम जैसा
    • एनर्जी जीरो – सुबह उठने का मन नहीं, जिम जाओ थक जाओ, काम टालना – एनर्जी गलत जगह – गुस्से में बर्तन तोड़ना पर काम में जीरो
    • भाई-बहन से झगड़ा – भाई पैसा न दे, प्रॉपर्टी में लड़ाई, भाई से बात बंद – खून के रिश्ते में खून-खराबा
    • प्रॉपर्टी विवाद – जमीन का केस, मकान नहीं बनता, मकान में दरार, प्रॉपर्टी बिकती नहीं, खरीदते ही झगड़ा
    • खून की कमी, ऑपरेशन, चोट छाती/पेट पर, एसिडिटी
  • कब ज्यादा खराब? – 4, 7, 10 में कर्क मंगल – घर/शादी/करियर में आग-पानी का झगड़ा
  • छुपा हुआ प्लस: कर्क मंगल नीचभंग – चंद्रमा साथ – आदमी प्रॉपर्टी डीलर, बिल्डर, होटल वाला – पानी से पैसा – पर गुस्सा कंट्रोल करना सीखे तो
  • उपाय: हनुमान जी – सबसे बड़ा उपाय – “ॐ अं अंगारकाय नमः” 108 बार, हनुमान चालीसा रोज, गुस्सा लिख कर निकालो, भाई से प्यार, जमीन का दान नहीं लेना।

*4. बुध + मीन / नीच राशि – बात नहीं बना पाते, बिजनेस में धोखा, कन्फ्यूजन, स्टडी में मन नहीं *

  • बुध वाणी, बुद्धि, बिजनेस, हिसाब, बोली, स्किन, नर्वस सिस्टम का कारक
  • मीन में बुध – बुद्धि पानी में – पानी में हिसाब नहीं चलता – बह जाता है – बात बहक जाए
  • नुकसान:
    • बात नहीं बना पाते – मीटिंग में बोलो तो लोग समझे नहीं – “क्या बोल रहा है?” – इंटरव्यू में फेल
    • बिजनेस में धोखा – पार्टनर हिसाब में गड़बड़, पेपर में गलती, ईमेल गलत जगह जाना – 99% डील पर कैंसिल
    • कन्फ्यूजन – एक ही बात पर 10 बार सोचना – “करूं या न करूं” – डिसीजन नहीं ले पाना
    • स्टडी में मन नहीं – पढ़ो तो भूल जाओ, एग्जाम में ब्लैंक, डिग्री है पर नॉलेज नहीं – याददाश्त कम
    • स्किन एलर्जी, नर्वस, हकलाना, झूठ बोलना/सुनना
  • कब ज्यादा खराब? – 2, 5, 10 में मीन बुध – पैसा/पढ़ाई/करियर में कन्फ्यूजन
  • छुपा हुआ प्लस: मीन बुध नीचभंग – गुरु साथ – आदमी कवि, लेखक, कहानीकार, ज्योतिषी – कल्पना से पैसा – पर हिसाब का काम किसी और से करवाए
  • उपाय: गणेश जी – बुद्धि के देवता – “ॐ बुं बुधाय नमः” 108 बार, गणेश जी को दूर्वा, लिख कर बोलना सीखो, एक डायरी रखो, झूठ बंद।

5. गुरु + मकर / नीच राशि – भाग्य साथ नहीं देता, गुरु/बॉस सपोर्ट नहीं करते, गलत सलाह से नुकसान

  • गुरु भाग्य, ज्ञान, बच्चा, शादी, पैसा, गुरु, धर्म का कारक
  • मकर में गुरु – ज्ञान पहाड़ पर – पहाड़ ठंडा, सख्त – ज्ञान जम जाए – भाग्य सो जाए
  • नुकसान:
    • भाग्य साथ नहीं देता – मेहनत 100%, किस्मत 10% – “मैं ही क्यों पीछे?” – लॉटरी में भी हार
    • गुरु/बॉस सपोर्ट नहीं करते – टीचर, गुरु, बॉस, पिता – कोई गाइड न करे – अकेले भटको
    • गलत सलाह से नुकसान – खुद की सलाह गलत, दूसरों की सलाह मानो तो और नुकसान – “गुरु जी ने बोला था, डूब गया”
    • बच्चा होने में देरी, बच्चे से दूरी, बच्चे की चिंता, शादी में देरी – गुरु शादी भी है
    • पैसा आए पर ज्ञान नहीं, ज्ञान आए पर पैसा नहीं – बैलेंस नहीं
  • कब ज्यादा खराब? – 9, 5, 7 में मकर गुरु – भाग्य/बच्चा/शादी में देरी पक्की
  • छुपा हुआ प्लस: मकर गुरु नीचभंग – शनि साथ – आदमी मेहनत से ज्ञानी, कर्म से भाग्य बनाए – 40 के बाद राजयोग – देर से पर टिकाऊ – नेता, जज, बड़ी कंपनी का बॉस
  • उपाय: विष्णु जी, केले के पेड़ को जल, “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” 108 बार, गुरु की सेवा, गरीब बच्चों को पढ़ाओ, केले दान, अहंकार नहीं, सीखना जारी रखो।

*6. शुक्र + कन्या / नीच राशि – रिश्तों में कोल्डनेस, पैसा आए पर सुख न मिले, स्किन/हॉर्मोन इश्यू *

  • शुक्र प्यार, शादी, सुंदरता, पैसा, सेक्स, सुख, गाड़ी, कपड़ा का कारक
  • कन्या में शुक्र – प्यार हिसाब-किताब में – कन्या हिसाब वाली, शुक्र मजे वाला – हिसाब में मजा नहीं
  • नुकसान:
    • रिश्तों में कोल्डनेस – प्यार है पर दिखता नहीं – पति-पत्नी में “तूने I Love You क्यों नहीं बोला?” – ठंडापन – रोमांस जीरो
    • पैसा आए पर सुख न मिले – पैसा है पर मजा नहीं – महंगी गाड़ी पर टेंशन, महंगा घर पर लड़ाई – “सब है पर सुकून नहीं”
    • स्किन/हॉर्मोन इश्यू – चेहरे पर दाग, हार्मोन गड़बड़, शुगर, किडनी, प्राइवेट पार्ट में समस्या, सुंदरता में कमी
    • पार्टनर नखरे वाला, हिसाबी, हर बात पर टोके – “इतना खर्च क्यों?”
    • शादी में देरी/असंतोष, प्रेम में धोखा – परफेक्ट पार्टनर की तलाश में टाइम वेस्ट
  • कब ज्यादा खराब? – 7, 12, 2 में कन्या शुक्र – शादी/बिस्तर/पैसे में ठंडापन
  • छुपा हुआ प्लस: कन्या शुक्र नीचभंग – बुध साथ – आदमी फैशन डिजाइनर, अकाउंटेंट, डॉक्टर, ब्यूटी बिजनेस – हिसाब से सुंदरता बनाए – पैसा कमाए पर प्यार में हिसाब नहीं
  • उपाय: लक्ष्मी जी, “ॐ शुं शुक्राय नमः” 108 बार, वफादार रहो, दिखावा बंद, सफेद चीज दान – दही, चावल, इत्र कम, सादगी, पार्टनर की तारीफ करो।

*7. शनि + मेष / नीच राशि – मेहनत का फल नहीं मिलता, हर काम में डिले, लोग यूज करके छोड़ देते हैं *

  • शनि मेहनत, नौकरी, कर्म, दुख, लोहा, गरीब, देरी का कारक
  • मेष में शनि – बूढ़ा जवान के घर में – मेष जवान, तेज, शनि बूढ़ा, धीमा – दोनों की नहीं बने – काम अटके
  • नुकसान:
    • मेहनत का फल नहीं मिलता – सबसे ज्यादा काम तुम, सबसे कम पैसा तुम – “मैं ही क्यों घिसूं?”
    • हर काम में डिले – शादी लेट, नौकरी लेट, प्रमोशन लेट, घर लेट – सब लेट – 30 का काम 40 में
    • लोग यूज करके छोड़ देते हैं – दोस्त काम निकाले फिर भूल जाए, बॉस यूज करे, पार्टनर यूज करे – “मतलबी दुनिया”
    • सिर/हड्डी में दर्द, घुटने में दर्द, थकान, आलस नहीं, पर थकान – “एनर्जी खत्म”
    • जिम्मेदारी का बोझ – कर्ज, परिवार का बोझ – “मैं ही क्यों सब संभालूं?”
  • कब ज्यादा खराब? – 10, 7, 1 में मेष शनि – करियर/शादी/खुद में देरी और बोझ
  • छुपा हुआ प्लस: मेष शनि नीचभंग – मंगल साथ – आदमी आर्मी, पुलिस, इंजीनियर, मेहनत से लीडर – 36 के बाद शनि राजा – देर से पर बड़ा
  • उपाय: हनुमान जी + शनि – पीपल को जल, “ॐ शं शनैश्चराय नमः” 108 बार, मेहनत से मत भागो, गरीब को कंबल/जूता दान, हनुमान चालीसा – शनि लेट देगा पर बेस्ट देगा।

*8. राहु + कर्क / वृश्चिक – ऑब्सेशन, स्कैंडल का डर, अचानक लॉस, नशे की लत का रिस्क *

  • राहु धुआं, विदेश, शॉर्टकट, धोखा, अचानक पैसा/लॉस, नशा, स्कैंडल का कारक
  • कर्क/वृश्चिक में राहु – धुआं पानी/जहर में – पानी गंदा, जहर और बढ़े – मन में जहर
  • नुकसान:
    • ऑब्सेशन – एक ही चीज का जुनून – पैसा/प्यार/नशा – “बस वही चाहिए” – पागलपन तक
    • स्कैंडल का डर – बदनामी का डर, चोरी-छुपे काम, अफेयर, काला पैसा – पकड़े जाने का डर
    • अचानक लॉस – रातों-रात पैसा डूबे – शेयर, जुआ, क्रिप्टो, लोन – “कल तक करोड़पति, आज भिखारी”
    • नशे की लत लगने का रिस्क – शराब, सिगरेट, दवा – मन कमजोर तो नशा पकड़े
    • घर/माँ से दूरी, मन में डर, भूत-प्रेत का डर, पानी से डर, ससुराल में धोखा
  • कब ज्यादा खराब? – 4, 7, 8, 12 में कर्क/वृश्चिक राहु – घर/शादी/संकट/खर्च में स्कैंडल
  • छुपा हुआ प्लस: राहु कर्क/वृश्चिक में नीच जैसा पर विदेश/रिसर्च में राजा – डॉक्टर, जासूस, समुद्र पार पैसा – पर शॉर्टकट नहीं, रिसर्च से
  • उपाय: भैरव + शिव – “ॐ रां राहवे नमः” 108 बार, शिव को जल, नारियल दान, शॉर्टकट बंद, एक काम पकड़ो, नशा बंद, शिव चालीसा।

9. केतु + वृषभ / तुला – रिश्ते अचानक टूटते हैं, पैसा आए पर टिके नहीं, वैराग्य बढ़े

  • केतु अलगाव, मोक्ष, अचानक कट, वैराग्य, आध्यात्म, कुत्ता, झंडा का कारक
  • वृषभ/तुला में केतु – वैराग्य पैसे/प्यार में – वृषभ/तुला पैसा/प्यार की राशि, केतु बोले “छोड़ दे” – पैसा/प्यार टिके नहीं
  • नुकसान:
    • रिश्ते अचानक टूटते हैं – बिना लड़ाई ब्रेकअप, बिना बताए नौकरी छोड़ी, बिना वजह दूरी – “कल तक ठीक था, आज खत्म”
    • पैसा आए पर टिके नहीं – पैसा आए, खर्च हो जाए, हाथ में न टिके – लॉटरी जैसा – आया-गया
    • वैराग्य बढ़ जाता है – “पैसा-प्यार बेकार, अकेला ठीक” – भीड़ में अकेला – किसी से दिल न लगे
    • गले/आंख/स्किन में समस्या, पैसे का हिसाब गड़बड़, लग्जरी से नफरत/लत दोनों
  • कब ज्यादा खराब? – 2, 7, 11 में वृषभ/तुला केतु – पैसा/शादी/दोस्त में अचानक कट
  • छुपा हुआ प्लस: वृषभ/तुला केतु नीच जैसा पर आध्यात्म/फैशन/ब्यूटी में पैसा – पर पैसा बचाना सीखो, रिश्ते में टिकना सीखो
  • उपाय: गणेश जी + लक्ष्मी – “ॐ कें केतवे नमः” 108 बार, कुत्ते को रोटी, गणेश जी को लड्डू, पैसे का हिसाब लिखो, रिश्ते में दिल से जुड़ो, वैराग्य नहीं, प्यार।

*महा उपाय – नीच राशि का ग्रह कैसे ठीक करें- 3 स्टेप *
1. नीचभंग राजयोग देखो: नीच ग्रह के साथ उसका उच्च स्वामी हो या दृष्टि हो तो नीचभंग – तो डरना नहीं, देर से राजा बनेगा – जैसे तुला सूर्य के साथ शनि हो तो नीचभंग – बिजनेस में पैसा
2. रिश्ता सुधारो: जिस ग्रह की राशि नीच, उस रिश्ते को सुधारो – सूर्य पिता, चंद्र माँ, मंगल भाई, बुध बहन/दोस्त, गुरु गुरु/बच्चा, शुक्र पत्नी, शनि नौकर/गरीब, राहु/केतु शिव।
3. मंत्र + दान + सेवा – अंदर ठीक करो:

  • रत्न नीच ग्रह का कभी मत पहनो – और खराब करेगा – मंत्र और सेवा ही उपाय।

एक लाइन में सार:

“ग्रह नीच राशि में तो आदमी राजा के कपड़े में भिखारी – दिखेगा राजा, जिएगा भिखारी जैसा – जब तक अंदर की कुर्सी ठीक नहीं, बाहर की कुर्सी काम नहीं करेगी।”
*अपनी कुंडली भेजो – कौन सा ग्रह नीच राशि में है, मैं बताऊंगा नीचभंग है या नहीं और असली उपाय
*कम शब्दों में – ग्रह + नीच राशि = नुकसान*
क्या होता है? ग्रह राजा, राशि टूटी कुर्सी = पावर जीरो।

  • सूर्य तुला: पिता से झगड़ा, सरकारी काम अटके, इज्जत नहीं
  • चंद्र वृश्चिक: ओवरथिंकिंग, नींद उड़ी, माँ बीमार, डिप्रेशन
  • मंगल कर्क: गुस्सा अंदर, एनर्जी जीरो, भाई/प्रॉपर्टी झगड़ा
  • बुध मीन: बात नहीं बने, डील कैंसिल, कन्फ्यूजन
  • गुरु मकर: भाग्य सोए, बॉस सपोर्ट नहीं, गलत सलाह
  • शुक्र कन्या: प्यार में ठंडापन, पैसा है सुख नहीं, स्किन इश्यू
  • शनि मेष: मेहनत का फल नहीं, हर काम लेट, लोग यूज करें
  • राहु कर्क/वृश्चिक: जुनून, स्कैंडल, अचानक लॉस, नशा रिस्क
  • केतु वृषभ/तुला: रिश्ता/पैसा अचानक जाए, टिके नहीं, अकेलापन
    उपाय: रत्न मत पहनो – देवता सेवा + रिश्ता सुधार + मंत्र 108 बार।
    कम शब्दों में
    क्या ग्रह=आदमी, राशि=कुर्सी – कुर्सी टूटी तो आदमी काम नहीं करेगा।
  • सूर्य तुला: पिता से झगड़ा, सरकारी काम अटके, इज्जत नहीं।
  • चंद्र वृश्चिक: ओवरथिंकिंग, नींद गायब, डिप्रेशन।
  • मंगल कर्क: गुस्सा अंदर, एनर्जी जीरो, प्रॉपर्टी झगड़ा।
  • बुध मीन: बात नहीं बने, डील कैंसिल, कन्फ्यूजन।
  • गुरु मकर: भाग्य साथ नहीं, गलत सलाह से नुकसान।
  • शुक्र कन्या: प्यार में ठंडापन, पैसा है सुख नहीं।
  • शनि मेष: मेहनत का फल नहीं, हर काम लेट।
  • राहु कर्क/वृश्चिक: जुनून, स्कैंडल, अचानक लॉस।
  • केतु वृषभ/तुला: रिश्ता/पैसा अचानक टूटे, टिके नहीं।
    उपाय: नीच का रत्न मत पहनो – देवता सेवा + मंत्र 108 बार।

जीवित्पुत्रिका व्रत

जीवित्पुत्रिका व्रत व्रत कल 3 अक्टूबर को किया जाएगा एवं श्राद्धपक्ष में पितरों को जल किस चीज़ से देना चाहिए गरुड़ पुराण,स्कंद पुराण और पितृ सूक्त के अनुसार संपूर्ण विधि क्या है

पितरों को जल देना सबसे बड़ा धर्म है, जल ही पितरों का भोजन है, जल ही पितरों का अमृत है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु कहते हैं – हे गरुड़, पितरों को अन्न नहीं, जल चाहिए, जो पुत्र अपने पितरों को जल नहीं देता, उसके पितर 1 वर्ष तक प्यासे भटकते हैं, और उसके घर में पानी की कमी होती है, घड़े फूटते हैं, नल सूखते हैं।

पितरों को जल कैसे देना, किस पात्र से देना, किस मंत्र से देना, किस दिशा में देना, किस समय देना, इसमें यदि गलती हुई तो जल पितरों तक नहीं, राक्षसों तक जाता है। इसीलिए शास्त्र में जल दान की पूरी विधि बताई है।

  1. पात्र कौन सा हो?
    पितरों को कभी भी स्टील, लोहा, प्लास्टिक, काँच के लोटे से जल नहीं देना चाहिए। गरुड़ पुराण कहता है – लोहा राक्षस धातु है, स्टील में पितर जल ग्रहण नहीं करते।

उत्तम पात्र है 👉🏻 तांबे का लोटा।

तांबा भगवान सूर्य का धातु है, तांबे में रखा जल अमृत बन जाता है। यदि तांबा नहीं है तो पीतल का लोटा, या मिट्टी का करवा, या कांसे का पात्र ले सकते हैं। सबसे उत्तम है – दोनों हाथों को जोड़कर अंजलि से जल देना, इसे ही ब्रह्मांजलि कहते हैं।

  1. जल कैसा हो?

सादा नल का जल पितरों को नहीं देना चाहिए। जल में ये 7 चीजें मिलानी चाहिए, तभी वह पितृ जल बनता है।

गंगाजल 👉🏻 सबसे जरूरी, एक चम्मच गंगाजल मिलाएं, यदि गंगाजल नहीं है तो किसी भी पवित्र नदी का जल, या तुलसी दल से शुद्ध किया जल।

काला तिल 👉🏻 गरुड़ पुराण कहता है – काला तिल विष्णु के पसीने से बना है, काले तिल के बिना पितर जल ग्रहण नहीं करते, सफेद तिल देवताओं का है, काला तिल पितरों का। एक चुटकी काला तिल अवश्य डालें।

कुशा 👉🏻 कुशा की पवित्री पहनकर, कुशा को जल में डालकर तर्पण करें, कुशा ब्रह्मा के रोम से बनी है, कुशा के बिना श्राद्ध अधूरा है।

जौ 👉🏻 जौ देवताओं का अन्न है, जौ डालने से पितर तृप्त होते हैं।

तुलसी दल 👉🏻 तुलसी विष्णुप्रिया है, तुलसी दल डालने से पितर वैकुंठ जाते हैं।

सफेद चंदन 👉🏻 थोड़ा सा चंदन मिलाएं, सुगंध से पितर प्रसन्न होते हैं।

फूल 👉🏻 सफेद फूल, विशेषकर सफेद कनेर, या गुलाब की पंखुड़ी।

जल में क्या नहीं मिलाना?
सिंदूर, हल्दी, रोली, लाल फूल, तुलसी में काला तिल के साथ सिंदूर नहीं।

  1. दिशा कौन सी हो?
    पितरों को जल हमेशा दक्षिण दिशा की ओर मुँह करके देना चाहिए, क्योंकि दक्षिण यम की दिशा है, पितरों का वास दक्षिण में है। देवताओं को पूर्व में, पितरों को दक्षिण में।

बैठने के लिए 👉🏻 कुशा का आसन, या ऊन का आसन, उस पर बैठें, जनेऊ को दाएं कंधे से बाएं (अपसव्य) करें, यानी जनेऊ को दाहिने कंधे पर रखें, यह पितृसूत्र है। देवताओं में जनेऊ बाएं कंधे पर, पितरों में दाहिने कंधे पर।

  1. समय कौन सा हो?
    पितरों को जल देने का सर्वोत्तम समय है – सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 तक, इसे कुतप काल कहते हैं, इस समय दिया गया जल सीधे पितरों तक जाता है। शाम को, रात को, दोपहर 3 बजे के बाद जल न दें, वह राक्षसों को जाता है।

रोज तर्पण कर सकते हैं, पर पितृ पक्ष में, अमावस्या को, पिता की पुण्यतिथि को, श्राद्ध के दिन अवश्य करें।

  1. मंत्र कौन सा बोलें?
    बिना मंत्र के दिया जल पितरों तक नहीं जाता। गरुड़ पुराण के अनुसार ये मंत्र बोलें –

सबसे पहले हाथ में जल, काला तिल, कुशा लेकर बोलें 👇🏻

ॐ आगच्छन्तु मे पितर इमं गृह्णन्तु जलांजलिम्।

फिर पिता के लिए 👇🏻

पिता का नाम गोत्र 👉🏻 ॐ अमुक गोत्र पिता अमुक नाम तृप्यताम्, इदं तिलोदकं तुभ्यं स्वधा।

जैसे 👉🏻 ॐ भारद्वाज गोत्र पिता रामलाल तृप्यताम्, इदं तिलोदकं तुभ्यं स्वधा। ऐसे 3 बार जल दें।

फिर दादा के लिए, फिर परदादा के लिए।

माता के लिए 👉🏻 मातामही, प्रमातामही के लिए भी जल दें।

अंत में सब पितरों के लिए
ॐ ये के चास्मत्कुले जाता अपुत्रा गोत्रिणो मृताः। ते गृह्णन्तु मया दत्तं वस्त्र निष्पीडनोदकम्।
ॐ ये बान्धवा बान्धवा वा येऽन्यजन्मनि बान्धवाः। ते तृप्तिमखिलां यान्तु यश्चास्मत्तोयमिच्छति।

इसका अर्थ है 👉🏻 हमारे कुल में जो बिना पुत्र के मर गए, जो बंधु-बांधव हैं, जो दूसरे जन्म के बंधु हैं, वे भी मेरे इस जल से तृप्त हों।

  1. जल कहाँ गिरना चाहिए?
    तर्पण का जल जमीन पर नहीं गिरना चाहिए, किसी थाली, परात, या तांबे की बड़ी थाली में गिरना चाहिए, या पीपल की जड़ में, या तुलसी की जड़ में नहीं, पीपल में ही दें, तुलसी में पितृ जल नहीं दिया जाता।

जल देते समय हाथ की अंजलि में से जल तर्जनी और अंगूठे के बीच से गिरना चाहिए, यह पितृ तीर्थ है। देवताओं का जल अंगूठे के मूल से, पितरों का तर्जनी-अंगूठे के बीच से।

  1. विशेष नियम

👉🏻 तर्पण के बाद हाथ धोएं, आचमन करें।

👉🏻 तर्पण करके किसी से बात न करें, सीधे घर आएं।

👉🏻 तर्पण के दिन मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज न खाएं।

👉🏻 तर्पण के बाद गाय, कौए, कुत्ते को भोजन दें, तभी तर्पण पूरा होता है।

👉🏻 यदि आप यात्रा में हैं, तो भी दक्षिण मुख करके केवल जल से भी तर्पण कर सकते हैं, केवल हाथ से भी कर सकते हैं, भाव ही मुख्य है।

गरुड़ पुराण की अंतिम बात
भगवान विष्णु कहते हैं – हे गरुड़, जो पुत्र रोज केवल एक लोटा जल भी अपने पितरों को काले तिल के साथ देता है, उसके पितर 12 वर्ष तक तृप्त रहते हैं, उसके घर में कभी अकाल नहीं पड़ता, उसके वंश में कभी कोई भूखा नहीं मरता, क्योंकि जल ही जीवन है, और पितरों को दिया जल अमृत बनकर उन्हें मोक्ष देता है।

इसीलिए हे मनुष्य, चाहे तुम करोड़पति हो या गरीब, रोज एक लोटा जल तो अपने पितरों को दे ही दिया करो, यही सच्चा श्राद्ध है।

॥ इति पितृ तर्पण विधि सम्पूर्ण ॥

पार्वती पंचक स्तोत्र

पार्वती पंचक स्तोत्र (Parvati Panchak Stotra) माता पार्वती को समर्पित एक अत्यंत प्रभावशाली और पांच श्लोकों वाला दिव्य स्तोत्र है।

परिचय एवं उद्देश्य

  • यह स्तोत्र मुख्य रूप से माँ पार्वती की महिमा, उनके दिव्य स्वरूप और शक्ति की स्तुति करता है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस स्तोत्र के रचनाकार आदि शंकराचार्य माने जाते हैं।
  • इसका नियमित पाठ करने से मन शांत और शुद्ध होता है।

मुख्य लाभ एवं महत्व

  • शीघ्र विवाह: मनचाहा जीवनसाथी पाने और विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए इसका पाठ शीघ्र विवाह के उपाय बहुत लाभकारी माना जाता है।
  • दांपत्य सुख: वैवाहिक जीवन में मधुरता, प्रेम और शांति बनी रहती है।
  • मानसिक शांति: यह भक्तों के मन की व्यथा और नकारात्मकता को दूर करता है।

☀ पार्वती पंचक स्त्रोत्र ☀
घराधरेन्द्र नन्दिनी शशांक मौलि संगिनी,
सुरेश शक्ति वर्धिनी नितान्तकान्त कामिनी।
निशा चरेन्द्र मर्दिनी त्रिशूल शूल धारिणी,
मनोव्यथा विदारिणी शिवम् तनोतु पार्वती।।

भुजंग तल्प शामिनी महोग्रकांति भागिनी,
प्रकाश पुंज दायिनी विचित्र चित्र कारिणी।
प्रचण्ड शत्रु धर्षिणी दया प्रवाह वर्षिणी,
सदा सुभाग्य दायिनी शिवम् तनोतु पार्वती।।

प्रकृष्ट सृष्टि कारिका प्रचण्ड नृत्य नर्तिका ,
पनाक पाणिधारिका गिरीश ऋग मालिका।
समस्त भक्त पालिका पीयूष पूर्ण वर्षिका,
कुभाग्य रेख मर्जिका शिवम् तनोतु पार्वती ।।

तपश्चरी कुमारिका जगत्परा प्रहेलिका,
विशुद्ध भाव साधिका सुधा सरित्प्रवाहिका।
प्रयत्न पक्ष पौषिका सदार्धि भाव तोषिका,
शनि ग्रहादि तर्जिका शिवम् तनोतु पार्वती ।।

शुभंकरी शिवंकरी विभाकरी निशाचरी,
नभश्चरी धराचरी समस्त सृष्टि संचरी ।
तमोहरी मनोहरी मृगांक मालि सुन्दरी,
सदोगताप संचरी,शिवं तनोतु पार्वती।।

शुभंकरी शिवंकरी विभाकरी निशाचरी,
नभश्चरी धराचरी समस्त सृष्टि संचरी ।
तमोहरी मनोहरी मृगांक मालि सुन्दरी,
सदोगताप संचरी, शिवं तनोतु पार्वती ।।

पार्वती सम्मुखे नित्यमधीयते या कुमारिका ।
दुष्कृतं निखिलं हत्वा वरं प्राप्नोतिसुन्दरम् ||
हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।

पार्वती पंचक स्तोत्र का महत्व

मान्यता है कि माँ पार्वती स्त्रोत का पूर्ण श्रद्धा और समर्पण के साथ पार्वती पंचक स्तोत्र का नियमित पाठ करने से, पढ़ने से, सुनने से, चिंतन और मनन से दाम्पत्य जीवन में आनंद और सुख की प्राप्ति होती है, जिन किसी के दाम्पत्य जीवन में कलह क्लेश रहती है उन पति पत्नी के जोड़े के लड़ाई झगड़े सदा के लिए समाप्त हो जाते हैं और शादी शुदा जीवन में मधुरता आती है, और जिनकी शादी होने में दिक्कत आती है, उनके विवाह में कोई न कोई अड़चन आती रहती है, प्रेम विवाह में कोई समस्या आती है तो उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो जाता है, तो भक्तों बड़े ही श्रद्धा पूर्वक पार्वती पंचक स्त्रोत का पाठ करना चाहिए
पार्वती पंचक स्तोत्र सभी का हित और कल्याण करने की परंपरा का हिस्सा है, जिसमें पार्वती देवी की महिमा और गुणों का वर्णन किया गया है। यह स्तोत्र उन सभी भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है जो पार्वती माता की कृपा को प्राप्त करना चाहते हैं। इसका श्रद्धा, विश्वास और समर्पण के साथ सच्चे मन से पाठ करने से समस्त बुराईयों से बचा जा सकता है और सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति हो सकती है।
इस स्तोत्र में मां पार्वती का चारित्रिक वर्णन किया गया है। वह वेदनेत्रविन्द (आंखों के बीजाक्षर) हैं, जिनकी आंखें नीले रंग की हैं। उनके मस्तक पर छोटा सा चिन्ह है जो चंद्रमा के बीजाक्षर के रूप में प्रतिष्ठित है। उनकी सवारी सूर्य की पहली किरणों का जिसे अरनिमा कहा जाता है और उन्हें नमस्कार किया जाता है जो सर्वग्रह का संचालन करती हैं।
पार्वती पंचक स्तोत्र का उद्देश्य
पार्वती पंचक स्तोत्र का मुख्य उद्देश्य है पार्वती माता की महिमा और शक्ति को श्रद्धा और भक्ति के साथ स्तुति करना है। इसके माध्यम से भक्त अपने मन में पार्वती देवी के द्वारा मातृत्व के भाव को चेतन कर सकते हैं और उनकी कृपा को प्राप्त कर सकते हैं। यह स्तोत्र वर्णित किए गए श्लोकों के माध्यम से अपने मन को शुद्ध और स्थिर करने का भी उद्देश्य रखता है।
पार्वती पंचक स्तोत्र की महिमा
पार्वती पंचक स्तोत्र की महिमा अत्यंत महान है। यह स्तोत्र पार्वती माँ की प्रशंसा करता है और विभिन्न रूपों में उनकी महानता और सामर्थ्य को दर्शाता है। पार्वती पंचक के पढ़ने मात्र से श्रद्धा और भक्ति में वृद्धि होती है और मातारानी की कृपा के द्वारा आपके सभी विघ्न और दुःख दूर होते हैं। इसके अलावा, इस स्तोत्र को पढ़ने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और आप प्रगाढ़ और स्थिर भाव में रहते हैं।

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
🌺 🙏🏻 जय माता दी 🙏 🌺
🌺 जय मां आदिशक्ति 🌺
🌺 मां के चरणों में जन्नत है 🌺
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

D60devta

No.Amsa Ruler / DeityNatureMeaning / Significance

1GhoraMaleficNegatively acute, scary, violent, and ruthless.2RakshasaMaleficPowerful demons; enemies of gods and humans, spreading fear and disorder.3DevaBeneficDivine beings of light with roles in creation.4KuberBeneficGod of wealth, prosperity, accumulation, and resources.5YakshaBeneficSemi-divine nature spirits.6KinnarBeneficCelestial musicians and entertainers.7BhrashtaMaleficMorally fallen, corrupt, or unlawful.8KulaghnaMaleficDestroys or tarnishes family reputation.9GaralaMaleficPoison, contamination, and toxicity.10Agni / VahiniBeneficSacred fire; purifier and transformer.11MayaMaleficIllusion, deceit, and delusion.12PurishakaMaleficDirtiness, filth, and lack of hygiene.13ApampatiBeneficVaruna; god of water, oceans, and trade.14MarutBeneficWind god providing strength and support.15KaalMaleficTime as destroyer; death and endings.16SarpaMaleficSnake symbolism; danger, cunning, and revenge.17AmritaBeneficDivine nectar of immortality and rejuvenation.18InduBeneficThe Moon; calmness, health, and wellbeing.19MriduBeneficGentle and soft-natured.20KomalaBeneficTender, delicate, and graceful.21HerambaBeneficProtective form of Ganesha.22BrahmaBeneficThe Creator of the universe.23VishnuBeneficThe Preserver and protector.24MaheshwaraBeneficShiva; destroyer of ignorance.25ArdraBeneficFreshness, moisture, and renewal.26KalinashaBeneficDispeller of conflict and disharmony.27KshitishBeneficLord of earth; authority and rulership.28KamalakaraBeneficLotus symbol of beauty and purity.29GulikaMaleficShadowy planet with Saturn-like difficult influence.30MrityuMaleficDeath and transformation.31DaavagniMaleficForest fire; destructive force.32YamaMaleficGod of death and moral order.33KantakaMaleficThorn; obstacles, pain, and difficulties.34SudhaBeneficNectar; purity, healing, and life-supporting energy.35PoornachandraBeneficFull Moon; beauty, compassion, and fulfillment.36VishadagdhaMaleficAffliction through grief or poison.37KulanashaMaleficFamily ruin and reputation damage.38VanshakshyaMaleficDestruction of lineage or heirs.39UtpataMaleficTurbulence, disturbance, and chaos.40SaumyaBeneficGentle, kind, peaceful, and harmonious.41SheetalaBeneficCooling, soothing, and healing.42Karal-danstraMaleficFierce-toothed; terrifying and violent.43ChandramukhiBeneficMoon-faced; beauty and grace.44PraveenaBeneficExpertise, talent, and skill.45KalagniMaleficCosmic fire of destruction.46DandayudaMaleficPunishment, discipline, and severity.47NirmalaBeneficPurity, cleanliness, and clarity.48KrooraMaleficCruel, harsh, and severe nature.49AtisheetalaBeneficExtremely calm, cooling, and peaceful.50PayodhiBeneficOcean of milk; nourishment and abundance.51BhramanaMaleficWandering, instability, and uncertainty.52ChandrarekhaBeneficMoonbeam; hope and inspiration.53DhwajavahanaBeneficVictory, leadership, and success.54VishwadevaBeneficUniversal harmony and righteousness.55PitrBeneficAncestral spirits, tradition, and legacy.56ShakiniMaleficMischievous and harmful female spirit.57DakiniMaleficWild, fierce, and disruptive female entity.58RogaMaleficDisease and affliction.59VyadhiMaleficSickness, chronic conditions, and suffering.60BhayaMaleficFear, anxiety, insecurity, and dread.

Navratri mein Maa ki sawari

रविवार (Sunday) को नवरात्रि का आरंभ होने पर मां दुर्गा का आगमन हाथी (गज) की सवारी पर होता है।

धार्मिक महत्व और फल

शास्त्रों और श्रीमद् देवी भागवत पुराण के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन (प्रतिपदा) के वार से माता के आगमन और प्रस्थान का वाहन तय होता है।

  • आगमन – हाथी (गज): रविवार या सोमवार को नवरात्रि शुरू होने पर माता हाथी पर सवार होकर आती हैं।
  • फल: हाथी पर मां का आगमन बेहद शुभ माना जाता है। यह अच्छी वर्षा, बेहतर फसल, सुख-समृद्धि, और देश में धन-धान्य की वृद्धि का संकेत देता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब नवरात्रि की शुरुआत रविवार या सोमवार के दिन होती है, तब मां दुर्गा का वाहन हाथी (गज) होता है।

हाथी पर मां दुर्गा के आगमन का महत्व

  • सुख-समृद्धि का प्रतीक: हाथी को ज्ञान, ऐश्वर्य, स्थिरता और वैभव का प्रतीक माना जाता है।
  • धन-धान्य में वृद्धि: मान्यता है कि जब माता रानी हाथी पर सवार होकर आती हैं, तो देश और समाज में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।
  • उत्तम वर्षा और खुशहाली: इसे अच्छी वर्षा, फसल की पैदावार और चहुंओर खुशहाली का संकेत माना जाता है।

शस्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन (प्रतिपदा/घटस्थापना) के वार से तय होता है कि माता किस वाहन पर सवार होकर आ रही हैं। रविवार और सोमवार को नवरात्रि शुरू होने पर माता का आगमन हाथी पर होता है।

अति शीघ्र धन प्राप्ति के उपाय

  • माता लक्ष्मी और विष्णु जी के मंदिर जाएं, उन्हें खीर का भोग लगाएं तथा श्री सूक्त का पाठ करें।
  • इत्र का प्रयोग: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को गुलाब का इत्र अर्पित करें और रोज सुबह स्नान के बाद वही इत्र लगाकर काम पर जाएं।
  • अखंड दीप: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनके सामने 11 दिनों तक लगातार घी या तेल का अखंड दीपक जलाएं।

वास्तु के सरल उपाय

  • तिजोरी की दिशा: घर की तिजोरी या अलमारी का मुंह हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इससे धन में वृद्धि होती है।
  • नलों से पानी टपकना: घर के किसी भी नल से लगातार पानी का टपकना आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है, इसे तुरंत ठीक करवाएं।
  • साफ-सफाई: मां लक्ष्मी का वास वहीं होता है जहां साफ-सफाई और शांति रहती है। घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) को हमेशा स्वच्छ रखें। [1, 2]

अन्य अचूक उपाय

  • शिवलिंग पर जल: प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें और ‘ऊँ सोमेश्वराय नम:’ मंत्र की एक माला (108 बार) जप करें।
  • कुबेर अभिषेक: किसी पात्र में केसर मिला हुआ जल तैयार करें और उससे धन के देवता कुबेर का स्मरण करते हुए अभिषेक करें
Design a site like this with WordPress.com
Get started